थाना बहसुमा। रामराज चौकी क्षेत्र के कस्बा रामराज में भारत रत्न सविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। तथा शोभायात्रा निकाली गई, जो जाटव चौक से मुख्य बाजार से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा स्थल शिव चौक पंहुची बाजार मे कस्बे वासियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की ओर जगह जगह पर श्रद्धालुऔ को प्रसाद भी वितरण कराया गया।

शोभा यात्रा में शमीम, प्रधान जितेन्द्र, लियाकत, सुशील, नरेशी प्रधान, सचिन, रवींद्र, किशन, रुस्तम, सुनील, मणिराम, सतपाल, जमीरा, फिरोजू आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं ग्राम हाशमपुर में भी अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। तथा ग्राम पुटठीइब्राहिमपुर में भी डा, भीमराव आंबेडकर की जंयती के उपलक्ष्य मे श्रद्धालुऔ को प्रसाद वितरण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *