एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
​रामपुर। पनपुर रोड स्थित तोपखाना स्थित सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के कैंप कार्यालय पर आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
एमडी न जिला बुची प्रफुल्ल खान की रिपोर्ट
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने कहा, “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक राजनीतिज्ञ या कानूनविद् नहीं थे, बल्कि वे एक दूरदर्शी समाज सुधारक थे जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने हमें वह संविधान दिया जो समानता, न्याय और बंधुत्व की नींव पर टिका है। आज हमें उनके शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है ताकि एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण हो सके एडवोकेट महबूब अली पाशा ने डॉ BR अंबेडकर के कथन ‘शिक्षा उस शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।’ इसका अर्थ साफ है कि बिना शिक्षा के कोई भी समाज या व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता और न ही अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकता है। और इसके बाद
, डॉ. अब्दुल सलाम शहर, नगर पालिका प्रीतिनिधि रामपुर) ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की एक अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा को अपना हथियार बनाया और देश को एक ऐसा सशक्त संविधान दिया जो हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दशकों पहले थे। उनकी जयंती मनाना तभी सार्थक है जब हम उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक समरसता के रास्ते पर चलें और शोषितों व वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंइस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:
​अनीता यादव
​राम बहादुर सागर
​हाफिज रफी नूरी
​नासिर शेख
जमील ​ सैफी
​जुबैर अहमद
​सैफ अली (युवा नेता)
डॉ आज़म
डॉ ​रियासत अली
डॉ ​सदाकत अली
​डॉ मकतूब अहमद मुन्न
​मास्टर अख्तर अली
​सलीम मामू
अब्दुल्ला
​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *