बाजना। जयंती के अवसर पर बाजना क्षेत्र में एक भव्य यात्रा का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते यात्रा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरी हुई।यात्रा के दौरान अनुशासन और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय के कारण यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के कारण ही कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सका। इसमें थाना अध्यक्ष निरीक्षक सोनू कुमार वेसला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक रूपचंद, उपनिरीक्षक ज्योति, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दीप्ति सिंह, उपनिरीक्षक ज्योति आदि मौजूद रहे।





विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9045672014
रिपोर्टर दीपक कुमार
