एम डी न्यूज़ गौरव कुमार बरेली की रिपोर्ट
बरेली महानगर से सटी नरियावल ग्राम पंचायत से गौवंश को गौशाला भेजे जाने के दौरान ऐसी अमानवीय तस्वीरें सामने आईं कि गौरक्षक गुस्से में लाल-पीले हो उठे। पैसे बचाने को ज्यादा गौवंश भूसे की तरह की एक ही मिनी ट्रक में ठूंस दिए गए। इससे एक गाय की मौत हो गई, जबकि कुछ की हालत बिगड़ गई। गौरक्षकों ने रात के अंधेर में पीछा करके गाड़ी रुकवाई और गौवंश की बुरी हालत देखकर हंगामा किया। हिन्दू संगठनों ने पूरे मामले में में प्रधान, सचिव व बीडीए की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के अपने जिले में गौवंश की बेहतर देखभाल की उम्मीद की जाती है मगर नरियावल की कहानी सवालों के दायरे में लाने वाली है। गौराकों ने बताया कि मिनी ट्रक में जान बूझकर क्षमता से कहीं ज्यादा गौवंश भर दिए गए थे। गौवंश की देखभाल और गौशालाओं तक पहुंचाने के लिए सरकार भरपूर पैसा पंचायतों को दे रही है, लेकिन नरियावल पंचायत में गायों के साथ अमानवीयता की गई। सूचना मिलते ही कई गौसेवक वाहनों से मौके पर पहुंच गए और पीछा करके गौवंश से लदी गाड़ी को रुकवा लिया। हंगामे की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी के साथ पुलिस पहुंच गई। गौ रक्षकों ने नाराजगती जताते हुए अपनी निगरानी में गायों को दासपुर गौशाला पहुंचाया और खुद सामने खड़े होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। देर तक तनावपूर्ण हालात बने रहे। इंस्पेक्टर बिथरी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मिनी ट्रक से शिफ्टिंग के दौरान कुछ गायों के घायल होने की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस पहुंच गई। स्थिति नार्मल है। हंगामे जैसी बात सामने नहीं आई

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed