MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेड़ी, मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद केक काटकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष सोनू एडवोकेट द्वारा बालक अभिनव को भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सोनू कश्यप, डॉक्टर विकास कश्यप, तहसीलदार अमन, लेखपाल प्रताप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र अभिनव त्यागी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जबकि सभासद प्रवीण जाटव ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। वकीलों एवं समाजसेवियों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया।

केक कटिंग के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और डॉ. बी.आर. अंबेडकर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed