रुदौली में विकास को मिली रफ्तार: विधायक रामचंद्र यादव ने 2.15 किमी सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन
रुदौली, अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने तेर संपर्क मार्ग के किमी 2 से परसून पुरवा तक बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया। करीब 2.15 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 150.63 लाख रुपये की लागत आएगी।
भूमि पूजन के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मार्ग के बनने से परसून पुरवा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, साथ ही किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-4 अयोध्या के सहायक अभियंता मिथिलेश कुमार और अवर अभियंता लालमणि पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें विकल्प कनौजिया, महेश प्रसाद वर्मा, रामदेव रावत, तेज तिवारी, शीतला प्रसाद शुक्ला, मनोज यादव (प्रधान प्रतिनिधि), रोहित यादव (समाजसेवी), आशीष शर्मा, कमलेश यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) और किशोरी लाल भारती प्रमुख रूप से शामिल रहे।
ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजमर्रा की समस्याओं से राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *