
MD News बहुआयामी समाचार जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मौ० आरिफ निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली और आजाद निवासी मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, एक स्विफ्ट डिजायर कार (DL1ZC9515), 8000 रुपये नकद, एक टावर बैटरी, दो बैटरी चार्जर व एक बीबीयू बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एयरटेल, जियो सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल टावरों से आरआरयू, बैटरी व अन्य उपकरण चोरी कर दिल्ली व मेरठ के कबाड़ियों को बेचते थे। उन्होंने 23/24 मार्च 2026 की रात बुढाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
इस संबंध में थाना बुढाना में मुकदमा संख्या 130/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई जारी है। दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।
