अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी आयोजित ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
15.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर के सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके सुझावों को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
गोष्ठी के उपरान्त दिवंगत पुलिस पेंशनर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौन धारण कर नमन किया गया ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed