बिल्सी । नगर के मैन मार्किट में रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी व जैन समाज बिल्सी के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन की बेटी स्वस्ति जैन ने आज आये सी वी एस ई बोर्ड परीक्षा परिणाम में 94 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।स्वस्ति जैन उझानी के ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा है जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व अपने टीचर्स को दिया है ।

उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरुआत से ही बिना कोचिंग के अपनी पढ़ाई की है सिर्फ विद्यालय के कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन व परिवार जनों के सपोर्ट से उन्होंने यह सफलता हासिल की है उन्होंने बताया कि उनकी माता इंदु जैन परिषदिय विद्यालय में शिक्षिका है व पिता मृगांक जैन समाजसेवी व खाद व्यापारी है । उनकी सफलता पर परिजनों व शुभ चिंतको में खुशी की लहर है स्वस्ति जैन ने बताया कि वह आगे भी मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी व भविष्य में आई पी एस अधिकारी बनाना चाहती है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *