बिल्सी । बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयन्ती के मौके पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला 5 स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ शोभायात्रा में युवाओं ने डीजे की धुनों पर बाबा साहेब के गानों/भजनों पर जमकर डांस किया जिसमें आगे चल रहे डीजे पर महिलाओं ने तोह वही पीछे चल रहे डीजे पर पुरूष व युवाओ ने जमकर डांस किया ।

शोभायात्रा का मोहल्ला सहावगंज में एडवोकेट व सभासद शाहनवाज़ अल्वी ने पुष्प वर्षा कर व पटाखे छोड़कर व अतिथिओं को पगड़ी पहनाकर व मालाओं से स्वागत किया व सूक्ष्म जलपान आदि विरतण कर लोगो की सेवा की ,वही चेयरमैन ज्ञान देवी सागर व पूर्व चेयरमैन ओ पी सागर ने अपने आवास के सामने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद ट्री मैन प्रशांत जैन ने शोभायात्रा के दौरान चेयरमैन ओमप्रकाश सागर का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के सामने भी पुष्प वर्षा विधायक हरीश शाक्य व चेयरमैन ज्ञान देवी सागर व ओ पी सागर ने जमकर फूल बरसाए इसी के साथ जैन समाज के अध्य्क्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन ने भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया व लड्डू वितरण किए शोभायात्रा मे सैकड़ो की संख्या में अम्बेडकर अनुयायी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *