एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में डॉ. वीरेश कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों का दौरा कर आमजन के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जनसंवाद स्थापित किया। इस दौरान डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना ही सच्ची जनसेवा है और यही विकास की मजबूत नींव भी है।भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। इस पर डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला। संवाद

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed