जनपद मथुरा के कस्बा बाजना के पास मित्ठौली गांव में NRI पब्लिक स्कूल में दिनांक-17.04.26 को “MISSION SHAKTI” थाना नौहझील की टीम द्वारा
माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “ *मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण 30 दिवस महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में NRI public school मित्ठौली में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा, तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया ।बालिकाओ को बताया गया कि बस/रास्तों/सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर जाकर तत्काल एफ0आई0आर0 के लिए जागरुक किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने एवं जागरुक करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश एवं निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । बालिकाओं/महिलाओं को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया व स्वयं नियमों का पालन करते हुए अपने घर व आसपास के लोगों को भी जागरुक करने के लिए कहा गया। इस मिशन शक्ति के कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह,उपनिरीक्षक दीप्ति सिंह और उपनिरीक्षक ज्योति मौजूद रहीं।

रिपोर्टर –दीपक कुमार

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9045672014

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *