अनिल यादव मवई/अयोध्या। एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
हाय रे गैस एक माह से गैस एजेंसी के चक्कर काट रही महिला पुरुषों को नहीं मिल रही एलपीजी गैस,मवई स्थित गैस एजेंसी पर ओवररेटिंग व काला बाजारी की भी चर्चाएं हुई तेज।रुदौली तहसील क्षेत्र में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।कृष्णा इंडेन गैस सर्विस मवई पर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि डीएसी (डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड) नंबर आने के बावजूद उन्हें 15-15 दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि डीएसी नंबर जारी होने के बाद जब वे गैस एजेंसी पर संपर्क करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि उनका डीएसी/डीएससी नंबर रिजेक्ट हो गया है और दोबारा ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।इस प्रक्रिया में कई-कई दिनों का समय लग जाता है,जिससे रसोई का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद घर-घर गैस की डिलीवरी नहीं की जा रही है।कई उपभोक्ताओं को स्वयं एजेंसी तक जाकर सिलेंडर लाना पड़ रहा है,जबकि होम डिलीवरी का शुल्क लिया जा रहा है।इसी बीच एक वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम नजदीक होने के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।इस संबंध में उन्होंने रुदौली तहसील के एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है,जो फिलहाल लंबित बताया जा रहा है।आयोजक तहसील से लेकर गैस एजेंसी तक चक्कर काटने को मजबूर हैं।उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है,ताकि आमजन को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके और होम डिलीवरी व्यवस्था पारदर्शी तरीके से लागू हो सके।जब गैस एजेंसी के आंनर या मैनेजर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो किसी का फोन नहीं रिसीव हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed