शाहबाद में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य आयोजन; हर्षोल्लास के साथ निकाली गई झांकी
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
शाहबाद (तहसील): संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज शाहबाद तहसील क्षेत्र में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। स्थानीय अम्बेडकर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहाँ बाबा साहेब के जयकारों से पूरा परिसर गूँज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा औपचारिक रूप से की गई। शाहबाद तहसील के चेयरमैन वसीम खान, पूर्व विधायक विजय सिंह और सपा नेता रामबहादुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अम्बेडकर झांकी का विधिवत शुभारम्भ किया।

उद्घाटन के पश्चात निकाली गई भव्य झांकी क्षेत्र के मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके द्वारा समाज के प्रति दिए गए योगदानों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया।

अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जावेद खान, रोहित सागर, रजत सागर, रामावतार, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *