जनपद रामपुर, दिनांक 17.04.2026*
पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में चाइनीज मांझे की चेकिंग हेतु रामपुर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन अभियान
एमडी न्यूज़ बहु आयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 17.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में घटनाओं एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चाइनीज मांझे की चेकिंग हेतु सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आमजन एवं दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि चाइनीज मांझे की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
चाइनीज मांझा अत्यंत खतरनाक होता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों के गले कटने जैसी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त यह विद्युत तारों में उलझकर विद्युत आपूर्ति बाधित कर सकता है तथा पक्षियों के लिए भी घातक सिद्ध होता है।
अतः रामपुर पुलिस द्वारा सभी से अपील अपील की गयी कि चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें और सुरक्षित विकल्पों का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *