ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी,
MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” लगातार तेज़ी से जारी है। इस अभियान के तहत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग की जा रही है।
उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमें अंतर्जनपदीय एवं अंतरराज्यीय चेकपोस्टों के साथ-साथ शहर के आंतरिक मार्गों पर सक्रिय हैं। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।
नशे से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आधुनिक उपकरणों की सहायता से वाहनों के इंजन सहित हर हिस्से की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की तस्करी को रोका जा सके।
देर रात तक सड़कों पर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार उन्हें थाने लाकर सत्यापन भी किया जा रहा है।
दून पुलिस का यह अभियान अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार जारी है।


