गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बोलेरो गाड़ी, एक ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामतेज यादव, अमन कुमार और फुरकान के रूप में हुई है। ये तीनों सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र से चोरी की गई बोलेरो गाड़ी को गोंडा के नवाबगंज कोल्ड स्टोर होते हुए अयोध्या ले जा रहे थे।
नवाबगंज कोल्ड स्टोर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब इन आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो वे बोलेरो गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा, जिसके बाद पता चला कि बोलेरो बिना नंबर की थी और सीतापुर से चोरी हुई थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ट्रैक्टर को सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थानाR क्षेत्र से चुराया गया था, जिसके संबंध में रेउसा थाने में मुकदमा दर्ज है। ट्रॉली भी सीतापुर से ही चुराई गई थी। आरोपी रामतेज यादव और फुरकान लखनऊ के निवासी हैं, जबकि अमन बाराबंकी जिले का रहने वाला है।
आरोपी फुरकान के खिलाफ एक, रामतेज यादव के खिलाफ छह और अमन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी की बोलेरो गाड़ी को अयोध्या ले जाकर बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *