फिरोजाबाद:
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आर्यन प्रताप सिंह उर्फ अतुल सागर पुत्र साहब सिंह निवासी भायपुर थाना जसराना के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे छीछामई नहर पुल से लगभग 300 मीटर पहले थाना क्षेत्र शिकोहाबाद से दबोचा।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर के 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 0292/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस टीम की सक्रियता से अपराधियों पर कसा शिकंजा, क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा की

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *