MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर

दिनांक 18/04/2026 को नगर पालिका सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय पालिका अध्यक्ष महोदया एवं अधिशासी अधिकारी के कर कमलों द्वारा नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज और प्रशासन की मजबूत नींव हैं और उनके सशक्त होने से ही राष्ट्र निरंतर प्रगति करता है।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *