MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर / बुढ़ाना तहसील
जनपद में 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर बुढ़ाना तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कई महत्वपूर्ण शिकायतें सामने आईं, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में मूंगफली व्यापारी राहुल भटनागर ने जिलाधिकारी (DM) उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा को व्यापार से संबंधित एक लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने नितिन पुत्र जोगिंदर कश्यप को 1,14,500 रुपये की मूंगफली बेचने के लिए सौंपी थी, लेकिन आरोपी द्वारा मूंगफली बेचने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। साथ ही अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वहीं, एक अन्य शिकायत में शिवकुमार पुत्र बिरज लाल वर्मा ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने इसरार पुत्र समेदीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं बिना किसी भय के समाधान दिवस में रखें, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
