नौहझील। कस्बा नौहझील मे अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भगवान परशुराम मंदिर रेतिया गली नौहझील पर विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर पूजा अर्चना की इसी क्रम में नई समिति का चुनाव भी हुआ और आगामी 10 मई को भगवान परशुराम जी का डोला कस्बा नौहझील भव्यता के साथ में निकालना तय किया गया। भगवान् श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पहले सुबह पूजा अर्चना हवन का आयोजन विद्वान पंडितो गोस्वामियों द्वारा किया गया।विष्णु भगवान् के छठवे अवतार् भगवान् श्री परशुराम जी की शोभा यात्रा दिनाक 10 मई 2026 को कस्बा नौहझील मे बड़ी धूमधाम से निकली जायेगी सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है ।कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे । इस वर्ष भगवान परशुराम जी के डोला में कुछ भव्य और दिव्या देखने को मिलेगा ऐसा समिति का मानना है।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियो ने बड़ चढ़कर भाग लिया lअध्यक्ष अशोक भारद्वाज उपाध्यक्ष विनोद प्रधान महामंत्री राजेंद्र नम्बरदार मीडिया प्रभारी सन्तोष भारद्वाज कोषाध्यक्ष रमन बिहारी भारद्वाज, विजय पाठक सहमंत्री जवाहर कटारा, ओमप्रकाश पाठक, सगठन मंत्री महेश पिरोहित मंत्री उमाकांत कटारा ओंडीटर मास्टर धर्मपाल पाठक मंत्री अजय पाठक सीटू,पाठक भारत पाठक रोहित पाठक रामू पाठक नितिन पाठकप्रवीन कटारा , मनोज पाठक, बांके बिहारी पाठक जेकम् पाठक गोपेश पाठक संतोष कटारा मांगे पाठक सहित सैकड़ो ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed