बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक

गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के सभागार में सर्राफा कमेटी गोला की साधारण सभा वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी आदरणीय शिवलाल राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में नगर के समस्त सर्राफा व्यापारी बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी ने किया।
बैठक में सर्राफा व्यापारियों की विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके उपरांत नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु अध्यक्ष एवं महामंत्री पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें श्री विश्वनाथ राजपूत को अध्यक्ष एवं श्री आनंद मोहन सोनी (सभासद) को महामंत्री निर्वाचित किया गया। शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष एवं महामंत्री अपने विवेकानुसार करेंगे।
सभा में आमंत्रित भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं सर्राफा व्यापारी श्री विनोद स्वर्णकार का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वनाथ राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि “किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सर्राफा व्यापारियों के हितों की मजबूती से रक्षा की जाएगी।”
नवनिर्वाचित महामंत्री आनंद मोहन सोनी ने कहा कि “हम सब मिलकर नगर के व्यापारियों के मान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे।”
मुख्य अतिथि विनोद स्वर्णकार ने कहा कि “मैं सदैव सर्राफा व्यापारियों के साथ खड़ा हूं और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग करता रहूंगा।”
अंत में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “उद्योग व्यापार मंडल सदैव सर्राफा व्यापारियों के हक और हकूक की लड़ाई में तत्पर रहेगा। सर्राफा ट्रेड हमारे संगठन का एक मजबूत अंग है, जिसके मान-सम्मान की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, निवर्तमान महामंत्री रिंकेश राजपूत, निवर्तमान कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राजपूत, श्याम जी गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता, सर्वेश वर्मा, रविन्द्र निरंकारी,चंदन सेठी, रामचंद्र स्वर्णकार,बलवंत सोनी,आदर्श सोनी,पंकज राजपूत,मुन्ना लाल राजपूत,राम कुमार रस्तोगी,सचिन रस्तोगी,अनूप राजपूत,अतुल राजपूत,हरे राम राजपूत,जितेंद्र सिंह,सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
अंत में सभी आगंतुक व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *