MD News बहुआयामी समाचार जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले मुजफ्फरनगर

हैदराबाद
हैदराबाद की एक आवासीय सोसाइटी से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड रात की ड्यूटी के दौरान मच्छरों से बचने के लिए खुद को पूरी तरह मच्छरदानी से ढके हुए नजर आ रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। क्लिप में एक महिला गार्ड से बातचीत करती भी दिखाई देती है।
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने गार्ड्स को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाए हैं। यूजर्स का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों के लिए उचित केबिन, पंखा, रोशनी और मच्छरों से बचाव के इंतजाम होना बेहद जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *