अजीत यादव एम डी न्यूज़ चैनल गोण्डा की खास रिपोर्ट

(गौरा चौकी)- फर्ज फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जनता इंटर कॉलेज, गाजीपुर (गौरा चौकी) में किया गया। इस अवसर पर आयोजित पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक मा० श्री प्रभात कुमार वर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

माननीय विधायक जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में फर्ज फाउंडेशन के अध्यक्ष राम राज शर्मा , सलमान मंसूरी , उमर ,राजकुमार गुप्ता रूद्र चौधरी गौरव पटेल , मसूद ,शहजाद , अशोक श्रीवास्तव , विक्रम प्रसाद वर्मा , रियाजुद्दीन प्रधानाध्यापक पिंटू जायसवाल एवं विष्णु सिंह सहित समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *