अनुज कुमार प्रयागराज एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

प्रयागराज | अप्रैल में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्म हवाएं और तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है, हालांकि शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली लेकिन तेज धूप की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा दिन के साथ रात में भी गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाएगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *