
एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली
वाराणसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी के तत्वाधान में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड सेवापुरी के भरहरिया में बड़े उत्साह एवं सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी . रत्नेश कुमार राय द्वारा दी गई। उन्हें घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा स्वरोजगार के अवसरों के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा के कुछ महत्वपूर्ण उपायों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहुएं, युवक/महिला मंगल दल के सदस्य तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक रहने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का संदेश दिया गया। इस प्रकार यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
