रवि रावत फतेहपुर तहसील क्राइम संवाददाता की रिपोर्ट बाराबंकी के फतेहपुर नगर क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल सवार राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा मिरदहनपुरवा गांव के पास हुआ, जब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कि ओर क्षेत्र में विद्युत फाल्ट ठीक करने के लिए चलाए जा रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल वाहन के नीचे फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि, मोटरसाइकिल सवार को कोई चोट नहीं आई।
दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर राजाराम पुत्र प्रसन निवासी झांसापुरवा के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
वहां चिकित्सकों ने राजाराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अवनीश चौधरी ने जानकारी दी कि राजाराम के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत को देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *