मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। क्षेत्र मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ग्राम देवल के पास गंगा बैराज नहर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से लगभग आधा दर्जन घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए बिजनौर और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जनपद पौड़ी से सवारियों से भरी एक कार दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही कार ग्राम देवल के पास गंग नहर पुल के समीप पहुंची, चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और मिनी बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के पीछे आ रहा एक अन्य ट्रक भी अनियंत्रित होकर मिनी बस से जा कर टकरा गया।

दोनों ट्रकों के बीच फंसी मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री शीशे तोड़कर बाहर निकले, जबकि कुछ लोग वाहन में ही फंस गए। सूचना मिलते ही थाना रामराज पुलिस उपनिरीक्षक जोगिनद्र सिह व कास्टेबल गोरव कुमार आदि मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल बिजनौर और मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद पुत्र जगदीश निवासी फलीसेड, जनपद पौड़ी, सूरज पुत्र ठाकुर सिंह निवासी चौपट्टा खान, जनपद पौडी, सुरेश देवी पत्नी दुर्गा सिंह निवासी ग्राम कफल्ट, भंवर पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम कफल्ट, थाना पौड़ी सहित कई घायलों का उपचार चल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।