बिल्सी । तहसील क्षेत्र के एक तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया । यज्ञ के पश्चात सत्संग का आयोजन किया गया ! वैदिक विदुषी आचार्य तृप्ति आर्य यज्ञ कराते हुए कहा ‘मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु अहंकार है ! धनवानों को धन का अहंकार है बलवानों को बल का,रूप वालों को रूप का ,विद्वानों को विद्या का ,अहंकार होता है , जो व्यक्ति अहंकार से ऊपर उठ जाता है वह समाज में पूज्य होता है ।

रावण चारों वेदों का विद्वान था पर विद्यावान नहीं था , क्योंकि विद्यावान वह होता है जो विनम्र होता है अहंकारी नहीं होता ! श्री राम एक वेद ही पढ़े थे किंतु विद्यावान थे क्योंकि विनम्र थे ! आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने सुंदर भजन गाए । श्रीमती सूरजवती देवी,विचित्रपाल सिंह,राकेश आर्य, श्रीमती गुड्डो देवी, दुष्यंत सिंह, श्रीमती कमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे !

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।