बायो हैजार्ड कचरा फैक्ट्री से पहले मिली बाइक,चरवाहों ने दी सूचना

जहांगीराबाद,बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम पलिया के आगे बायो हैजार्ड कचरा फैक्ट्री से पहले टिकुरी के पास झाड़ियों के किनारे एक प्लैटिना मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली है जिसका नंबर यूपी 41 AK 8874 है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने पर चरवाहों एवं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चार-पांच दिनों से लावारिस हालत में यहीं खड़ी है। बाइक की पिछली नंबर प्लेट पर नीले कलर से धन का निशान बना हुआ है। इस मोटरसाइकिल का आसपास भी कोई दावेदार नहीं मिला।

ग्रामीणों में चर्चा है कि बाइक चोरी की हो सकती है या किसी घटना से जुड़ी हो। फिलहाल बाइक लावारिस हालत में झाड़ियों के पास खड़ी है। मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी जा रही है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने में जुटी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed