2022 में हुआ था डामरीकरण, गहरे गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों का चलना मुश्किल।


चेयरमैन धर्म कुमार यादव बोले- धरना-प्रदर्शन कर उठाएंगे आवाज, ठेकेदार-अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप।

बाराबंकी। विकासखंड बंकी एवं विधानसभा क्षेत्र जैदपुर में पड़ने वाली जहांगीराबाद भयारा रोड डामरीकरण के ढाई साल के अंदर ही उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने उक्त सड़क में बरती गई अनियमितता की जांच कर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाही की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक जहांगीराबाद भयारा रोड का डामरीकरण वर्ष 2022 में कराया गया था। वर्तमान समय में यह सड़क गहरे-गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उक्त सड़क बनने के करीब ढाई वर्ष बाद ही उखड़ गई थी। कई बार विभाग द्वारा जगह-जगह चकत्ती पैच लगाए गए, परंतु आज उसी सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।