बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकौली में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेत से भूसा लादकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को चढ़ाई पर खींचा जा रहा था जानकारी के अनुसार, करीब 45 वर्षीय संजय सिंह अपने पुत्र के साथ खेत से भूसा लेकर गांव लौट रहे थे।

रास्ते में बंधे पर चढ़ाई के दौरान ट्रॉली अधिक लोड होने के कारण फंस गई।इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से रस्सी बांधकर ट्रॉली को खींचने का प्रयास किया गया, लेकिन अचानक रस्सी टूट गई। इससे ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और पलट गया।हादसे में संजय सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस दर्दनाक हादसे के बीच राहत की बात यह रही कि भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा उनका पुत्र पूरी तरह सुरक्षित बच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और अंतिम संस्कार के लिए शव घर ले गए।


ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed