एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद ,,की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। क्षेत्र मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ग्राम देवल के पास गंगा बैराज नहर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से लगभग आधा दर्जन घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए बिजनौर और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जनपद पौड़ी से सवारियों से भरी एक कार दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही कार ग्राम देवल के पास गंग नहर पुल के समीप पहुंची, चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और मिनी बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के पीछे आ रहा एक अन्य ट्रक भी अनियंत्रित होकर मिनी बस से जा कर टकरा गया। दोनों ट्रकों के बीच फंसी मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री शीशे तोड़कर बाहर निकले, जबकि कुछ लोग वाहन में ही फंस गए। सूचना मिलते ही थाना रामराज पुलिस उपनिरीक्षक जोगिनद्र सिह व कास्टेबल गोरव कुमार आदि मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल बिजनौर और मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद पुत्र जगदीश निवासी फलीसेड, जनपद पौड़ी, सूरज पुत्र ठाकुर सिंह निवासी चौपट्टा खान, जनपद पौडी, सुरेश देवी पत्नी दुर्गा सिंह निवासी ग्राम कफल्ट, भंवर पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम कफल्ट, थाना पौड़ी सहित कई घायलों का उपच

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।