वाराणसी: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) जिला वाराणसी की एक महत्वपूर्ण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति तथा वाराणसी जनपद से जुड़े विभिन्न स्थानीय जन-समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव मोहम्मद नदीम उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि SDPI केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पार्टी जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई के लिए निरंतर संघर्षरत रहती है।

मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बशीरुद्दीन ने की। उन्होंने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी वाराणसी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद सहित जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी में मौज़ूद रहे।

जारीकर्ता:
जिला कार्यकारिणी
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), वाराणसी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।