फूलपुर प्रयागराज: एकडला-जलालपुर कस्बा में आम जनता की सुविधा के लिए नई पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह कार्य नए थानेदार विनय कुमार सिंह के आदेशानुसार चौकी एकडला के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार की देखरेख में हो रहा है।

क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के सहयोग से भव्य पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। चौकी जल्द ही बनकर आम जनता के लिए तैयार हो जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस चौकी बन जाने से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अब छोटे-मोटे विवादों और त्वरित न्याय के लिए लोगों को दूर थाना नहीं जाना पड़ेगा। एकडला-जलालपुर कस्बा की जनता अपनी शिकायतें और समस्याएं यहीं नजदीकी चौकी में दर्ज करा सकेगी।
उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि थानेदार विनय कुमार सिंह के निर्देश पर चौकी निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्य समय से पूरा हो जाएगा।

पुलिस चौकी शुरू होने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी और अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed