बिल्सी ।नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा-PG से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक, रंग-बिरंगे और नवाचारी मास्क तैयार किए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संदेश, संस्कृति एवं त्योहारों से संबंधित विषयों को विशेष रूप से दर्शाया गया।


शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनके कार्यों का मूल्यांकन रचनात्मकता, प्रस्तुति और विषय-वस्तु के आधार पर किया।
प्रतियोगिता में कक्षा- PG से श्रेयन वार्ष्णेय, कक्षा- NC से कृतिका माहेश्वरी कक्षा- KG से अनिका खरे, कक्षा-1 से उत्कर्ष माहेश्वरी , कक्षा-2 से शार्दुल गौड़, कक्षा-3 से रिषित माहेश्वरी, कक्षा-4 से विनायक चौहान, कक्षा-5 से आयुषी शर्मा, कक्षा-6 से सूर्यांश, कक्षा-7 से आराध्या वार्ष्णेय , कक्षा-8 से आराध्या नागेन्द्र, कक्षा- 9 से गुलफशन कक्षा- 10 से कुमुद एवं अन्वय वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय तथा विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीर्ण विकास के लिए विद्यालय में समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है बच्चों में पढाई के साथ साथ अनेकों प्रकार के कौशल का भी ज्ञान होना आवश्यक है | जो उन्हें भविष्य में अत्यन्त लाभदायी साबित होगा |
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed