27 अप्रैल 2026 को “गौ माता सम्मान दिवस” के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार पाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी बुढ़ाना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई।

इस दौरान नगर अध्यक्ष शिवम चौहान और नगर उपाध्यक्ष छोटा सैनी ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भावनात्मक अपील की, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. सोनू कश्यप (बुढ़ाना विधानसभा प्रत्याशी), हर्ष सैनी, मोनू, सुमित कुमार, पारस सैनी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed