एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी ।गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर सोमवार को जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी में व्यापक स्तर पर ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता के विधिवत पूजन के साथ हुई।

इसके बाद अमन वार्ष्णेय’ के नेतृत्व एवं टिंकू गुप्ता,उज्ज्वल वार्ष्णेय मृदुल शर्मा राम विवेक डॉक्टर वरुण शंखधर जी प्रदीप राहुल के प्रभार में सैकड़ों गौ सेवकों, संतों और नागरिकों ने रैली निकाली। रैली में शामिल श्रद्धालु गौ माता के भजन-कीर्तन करते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

रैली में केशव वार्ष्णेय ,वरुण शंखदार, डॉ नीरज अग्निहोत्री
सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत तहसील परिसर पहुंचकर नायाब तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ एवं ‘राष्ट्रीय धरोहर’ घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने तथा गोचर भूमि संरक्षण के लिए बोर्ड गठन सहित विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

आयोजकों ने बताया कि इसी अभियान के तहत जनपद बदायूं की अन्य तहसीलों में भी ज्ञापन सौंपे गए, जिससे गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *