एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली के प्रेम नगर क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित कम्पीटेन्ट प्राइड अपार्टमेंट में सुबह करीब 5 बजे आग लग गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट से हुई, जिससे निकली चिंगारी पास खड़े वाहनों तक फैल गई। देखते ही देखते एक क्रेटा, स्कोडा कार, होंडा शाइन बाइक और एक्टिवा स्कूटी पूरी तरह जल गईं। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

सुबह के समय अधिकांश लोग अपने घरों में थे। अचानक उठते धुएं और आग की लपटों से पूरे परिसर में दहशत फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग अपनी गाड़ियों को बचाने का प्रयास भी नहीं कर पाए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग को अन्य फ्लैट्स और वाहनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार, रिहायशी अपार्टमेंट में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था नहीं थी और फायर इक्विपमेंट भी पूरी तरह काम नहीं कर रहे थे और अपार्टमेंट के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।