अमेठी। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (AIDA) अमेठी इकाई ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कृषि आदान (खाद, बीज व कीटनाशक) व्यापार से जुड़े खुदरा विक्रेताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।


ज्ञापन में उर्वरकों की डोर-स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था लागू करने, डीलर मार्जिन बढ़ाने, कीटनाशकों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी निर्माता कंपनियों पर तय करने और साथी पोर्टल की जटिलताओं से छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की गई।
इस दौरान जिला महामंत्री राम किशोर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राम किंकर त्रिपाठी, गौरव सिंह, सूबेदार सिंह व कोषाध्यक्ष यतेंद्र प्रताप त्रिपाठी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। एसोसिएशन ने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है, अन्यथा व्यापार पर असर पड़ सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।