लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने कई बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार ने एक के बाद एक कई बाइकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि कुछ घायलों के हाथ-पैर तक कटकर दूर जा गिरे, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फरधान थाना पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आरोप है कि न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बाद में नीमगांव थाना क्षेत्र की पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।घायलों में शामिलशालू सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, बेहजमआदर्श पुत्र राम सहोदर, निवासी ग्राम बसरा, थाना नीमगांवअनुज पुत्र विजय कुमार, निवासी बसरागुंजन पुत्र कमलेश दीक्षित, निवासी गाजीपुरअन्य कई लोग घायलबताया जा रहा है कि सभी लोग फरधान थाना क्षेत्र के कैमासुर गांव में एक बारात से लौटकर अपने गांव बसरा जा रहे थे, तभी लखनापुर चौराहे के पास यह हादसा हो गया।

प्रशासन पर उठे सवालइस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।समय पर पुलिस रिस्पांस क्यों नहीं मिला?क्या कॉल रिसीव न करना लापरवाही नहीं है?क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी?स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।