(MD news) थाना प्रभारी मितौली
मितौली खीरी। सोमवार को गौ रक्षा दल के द्वारा गौ रक्षा सम्मान महा अभियान के अंतर्गत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।गौ रक्षा संगठन ने कहा हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है, वर्तमान में आवारा गोवंश की समस्या गौशालाओं की बदहाल स्थित चारा पानी का अभाव एवं गौ तस्करी जैसी गंभीर समस्या व्याप्त हैं।संगठन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से निम्नलिखित मांग रखी है।

प्रथम गौशालाओं का सुदृढीकरण प्रत्येक विकासखंड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त गौशाला का निर्माण एवं पुरानी गौशालाओं का जीर्णोधार किया जाए। द्वितीय चारा पानी की व्यवस्था गौवंश के लिए सरकारी स्तर पर चारे भूसे एवं पानी की स्थाई व्यवस्था की जाए। तृतीय गौ तस्करी पर रोक तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कठोर कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। चतुर्थ गौ उत्पादों को बढ़ावा गौमूत्र गोबर से बने उत्पादों के लिए सरकारी खरीद एवं विपणन की व्यवस्था की जाए । पंचम गौ सेवकों का सम्मान निस्वार्थ गौ सेवा करने वाले व्यक्तियों संस्थाओं को राज स्तर पर सम्मानित किया जाए।इन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए गौ भक्तों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से दिया है और गौ माता के संरक्षण हेतु शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश महाराज, तहसील प्रभारी राज किशोर त्रिवेदी, अखिलेश मिश्रा,विपनेश अवस्थी,विजय कुमार मिश्रा उर्फ (विपिन)योगेश मिश्रा, बृजेश मिश्र, लखन मिश्रा, सिंधु शुक्ल, समर हिंदू, सुमित, आकाश, नीरज, धीरज, संदीप गुप्ता, सहित गौ रक्षा दल के अनेक कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ती मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *