अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
रूदौली क्षेत्र के मीनापुर गांव में सोमवार शाम पंचायत भवन के निकट राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वन विभाग को दी।मौके पर पहुंची टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोर के शव का चिकित्सकीय परीक्षण एवं पोस्टमार्टम कराया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर का पूरे विधि-विधान एवं सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया।चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह की तत्परता और संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि वन्य जीवों और पक्षियों के संरक्षण के प्रति प्रशासन का यह कदम सराहनीय है।
इस दौरान वन विभाग के कर्मी पप्पू, कांस्टेबल रवीश कुमार, अभिषेक रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से वन्य जीवों एवं पक्षियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।