एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
​रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की लापरवाही और रामपुर बस डिपो के बाहर से बसों के गुजरने के कारण यात्रियों को हो रही भारी असुविधा के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) को एक ज्ञापन सौंपा।
​अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताया रोष
हैरानी की बात यह रही कि पूर्व सूचना के बावजूद कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहा, जिसे कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं के प्रति विभाग की संवेदनहीनता करार दिया। अंततः ज्ञापन विभागीय लिपिक को सौंपा गया।
​”जनता धूप में खड़ी है और विभाग सो रहा है” — प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित”
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कड़े शब्दों में विभाग की कार्यप्रणाली की निंदा की। उन्होंने अपने बयान में कहा:
​”भीषण गर्मी के इस मौसम में रामपुर की जनता, विशेषकर महिलाएं और बुजुर्ग सड़क किनारे घंटों बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। अधिकांश बसें डिपो के अंदर आने के बजाय बाईपास से ही निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को मुरादाबाद तक जाकर बस पकड़नी पड़ती है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से डग्गामार वाहन फल-फूल रहे हैं और निगम को राजस्व की भारी हानि हो रही है। यदि एक सप्ताह के भीतर बसों का डिपो में प्रवेश अनिवार्य नहीं किया गया और यात्रियों के लिए शीतल जल व छाया की व्यवस्था नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।”
​चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इन सात सूत्रीय मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो पार्टी संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन निगम और जिला प्रशासन की होगी।
​मुख्य रूप से उपस्थित रहे
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगराध्यक्ष बाकर अली खां सहित नोमान मुमताज़ खां, चितरंजन प्रसाद, फरीद खां, जमील मियां, मोहम्मद ज़की, इमरान अहमद, राजेश लोधी, सूरज कश्यप, सरताज़, असलम खां, रामकिशोर लोधी और फहीम पहलवान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।