रवि रावत फतेहपुर एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन बारात में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जमका परशुरामपुर गांव निवासी धर्मदेव के बेटे पप्पू की बारात देवां थाना क्षेत्र के बिनवा गांव जा रही थी। दूल्हे के पिता धर्मदेव (55) पुत्र लखन सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन से बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के करंधा गांव के पास बोलेरो चालक महेश (38) ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग तीन बार पलटा, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों में नागेंद्र (35), दूल्हे के पिता धर्मदेव (55), राकेश (10), आर्यन (12), लाल चंद्र (60), बाबू लाल (45), सुग्रीव (45), चालक महेश (38) और राम बचन (63) शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सूढियामऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

प्राथमिक उपचार के बाद बाबू लाल, नागेंद्र, आर्यन, सुग्रीव और लाल चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed