पुनीत शुक्ला एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

हरदोई: जिले के पुलिस कप्तान अशोक मीणा इन दिनों फुल एक्शन मोड में हैं। ताजा मामला मल्लावां थाने का है, जहां के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को अपनी ड्यूटी में ढिलाई बरतना भारी पड़ गया। कप्तान ने लापरवाही की फाइल देखते ही इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से ‘लाइन हाजिर’ नहीं, बल्कि सीधे सस्पेंड कर दिया है।खबर है कि गढ़ी रसूलपुर की रहने वाली मृतका शिल्पी कुशवाहा एक मामले को लेकर थाने के चक्कर काट रही थीं। आरोप है कि इंस्पेक्टर शिवाकांत पाण्डेय ने इस गंभीर प्रकरण को हल्के में लिया और टालमटोल की।एसपी ने जांच में लापरवाही की पुष्टि होते ही सस्पेंशन का हंटर चला दिया। सिर्फ सस्पेंशन ही नहीं, अब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई के साथ ही एसपी अशोक मीणा ने पूरे जनपद के पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश भेज दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि:अगर जनता के काम में सुस्ती दिखाई या ड्यूटी के प्रति उदासीनता बरती, तो अगला नंबर आपका हो सकता है।इस कड़क कार्रवाई के बाद से जिले के बाकी थानों में भी खलबली मची हुई है। अब देखना यह है कि कप्तान की इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद पुलिसिंग में कितनी फुर्ती आती है!

रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।