वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
रुदौली तहसील क्षेत्र के शुजागंज स्थित गयादत्त राजनारायण जन विकास इंटर कालेज मीनापुर में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले एवं विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया गया।
इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत,लगन और अनुशासन से अपने परिवार, क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *