कन्नौज 28 अप्रैल। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम 29 अप्रैल को जनपद के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु आज पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर हरीश चन्दर, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एंव पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से कन्नौज हरदोई मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन से सम्बन्धित बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मेंहदीघाट गंगा पुल स्थित पीडब्लूडी निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण किया गया। भवन की व्यवस्थाएं संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल साफ सफाई, सौंदर्याकरण एंव आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुये वहां कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रधानामंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने बताया कि जनपद से लगभग 500 बसों के माध्यम से नागरिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, जिनकी सुचारू आवाजाही एवं व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी होगी। उन्होने आगे बताया कि कार्यक्रम को जन-उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से कन्नौज हरदोई मार्ग पर तीन प्रमुख स्थलों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।