उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों वाला यह एक्सप्रेसवे प्रदेश की नई जीवन रेखा है। जो विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के सपने को साकार करेगा।


गंगा एक्सप्रेसवे पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों (मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज) से गुजरेगा। लगभग 36,230 करोड़ रुपए की लागत वाले इस एक्सप्रेसवे की शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर की आपातकालीन एयर स्ट्रिप, उद्योगों को बढ़ावा और बेहतर कनेक्टिविटी मुख्य विशेषता है।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे, लॉजिस्टिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।

यह एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे अन्य प्रमुख मार्गो से जुड़कर उत्तर प्रदेश में हाई स्पीड कनेक्टिविटी का एक मजबूत केंद्र तैयार करेगा।


इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार पंकज चौधरी केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद , उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य , मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना , मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार नंद गोपाल नंदी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण , राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार जे०पी०एस० राठौर , राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप , राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार जसवंत सिंह सैनी जी एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed