एमडी न्यूज कानपुर शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर महानगर-भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए कल्याणपुर के कर्मठ और युवा चेहरे मनीष तिवारी को प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश तिवारी के पुत्र मनीष की इस पदोन्नति से न केवल कल्याणपुर, बल्कि पूरे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। एक नज़र में वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी बृजेश तिवारी पिछले कई वर्षों से संगठन में मीडिया संयोजक और क्षेत्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सक्रियता सिद्ध कर चुके हैं। यह नियुक्ति उनके इसी जमीनी संघर्ष का प्रतिफल मानी जा रही है। युवा और सुशिक्षित नेतृत्व राजनीति के साथ-साथ शिक्षा को महत्व देने वाले मनीष MBA डिग्री धारक हैं और वर्तमान में अंतिम वर्ष विधि (LL.B.) की पढ़ाई कर रहे हैं।

भाजपा ने एक पढ़े-लिखे युवा चेहरे को आगे बढ़ाकर भविष्य की रणनीति स्पष्ट कर दी है। संस्कार और मार्गदर्शन-अपनी इस उपलब्धि पर मनीष तिवारी ने जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन और अपने पिता के आदर्शों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। “कर्म ही प्रधान है”: मनीष तिवारी का संकल्प। अपनी नियुक्ति के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष तिवारी ने कहा “मंजिल उन्हीं को मिलती है जो निरंतर प्रयास करते हैं। पिता जी द्वारा दी गई ‘कर्म ही प्रधान है’ की सीख ही मेरी प्रेरणा है।

मैं शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।” क्षेत्रीय राजनीति पर असर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मनीष तिवारी की इस नई भूमिका को भाजपा के आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। क्षेत्र में एक ऊर्जावान और शिक्षित चेहरे के आने से युवा मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद जताई ही नहीं, मानी जा रही है।

सोशल मीडिया से लेकर कल्याणपुर की गलियों तक,आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने इसे ‘योग्य यूवा नेता मनीष तिवारी को उचित सम्मान’ करार दिया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *